Tuesday, October 20th, 2026

निर्दलीय सांसद मोहन देलकर ने मुंबई में की आत्महत्या

मुंबई
दादरा-नगर हवेली के निर्दलीय सांसद मोहन देलकर (Mohan delkar suicide Case) ने आज दक्षिण मुंबई के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जो गुजराती भाषा में लिखा गया है। इस आत्महत्या के पीछे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। होटल में मुंबई की मरीन ड्राइव पुलिस मौजूद है। कागजी कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

जानकारी के मुताबिक 58 वर्षीय मोहन देलकर 7 बार सांसद रहे हैं। वह 1989 से लेकर 2019 तक 7 बार सांसद रहे हैं। साल 1989 में वे कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने थे। फिर 1991, 1996 में भी वे कांग्रेस के सांसद बने। हालांकि साल 1998 में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा और सांसद बने। जिसके बाद साल 1999 में उन्होंने निर्दलीय सांसद के रूप में कमान संभाली। इसके अलावा वे 2004 और 2019 में भी इसके वे सांसद रहे हैं। देलकर के परिवार में उनकी पत्नी कालाबेन और दो बच्चे अभिनव और दिविता हैं।

बड़े नेताओं पर लगाया अपमानित करने का आरोप
सूत्रों के मुताबिक गुजराती भी लिखे सुसाइड नोट में मोहन दिल करने बड़े नेताओं के नामों का भी जिक्र किया है दिल कर की सुसाइड नोट में यह भी जिक्र है कि बड़े नेता उन्हें अपमानित करते थे साथी व पक्षपात का भी शिकार हुए हैं फिलहाल इस मुद्दे पर पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है

 

#आत्महत्या

Source : Agency

पाठको की राय